फतेहपुर, मई 6 -- खखरेरु। थाना क्षेत्र के नसीरपुर निवासी आशा देवी पत्नी रामप्रताप ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर थाने में तहरीर दी है। आशा देवी ने बताया कि दीवानी न्यायालय में मामला लंबित होने और स्टे आदेश के बावजूद आरोपी कब्जा करने से बाज नहीं आ रहा है। विरोध करने पर वह गाली-गलौज और धमकी देता है। 24 अप्रैल को भी शिकायत दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। बाद में 112 नंबर पर पुलिस बुलाने पर मौके पर चेतावनी दी गई, फिर भी कब्जा जारी है। थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- जमीन कब्जा करने से रोकने पर हमला, 14 पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...