अयोध्या, अप्रैल 20 -- बीकापुर। थाना तारून क्षेत्र के महोलिया गांव में जमीन कब्जे को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित सालिकराम पुत्र स्वर्गीय घीशन की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित के अनुसार उसने अपनी खरीदी हुई जमीन पर मछली पालन के उद्देश्य से खुदाई का कार्य शुरू कराया था। इसी दौरान गांव के ही राजेश, रोहित व रामकुमार द्वारा उस जमीन पर कूड़ा-करकट डालकर कब्जा करने का प्रयास किया जाने लगा। विरोध करने पर आरोप है कि 17 अप्रैल की रात करीब नौ बजे विपक्षियों ने गाली-गलौज करते हुए डंडे, मुक्का व थप्पड़ से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। शोर-शराबा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर प्रकरण ...