जमीन कब्जे के विरोध पर बुजुर्ग समेत तीन को पीटा, केस दर्ज
बलरामपुर, मई 31 -- बलरामपुर। महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के लौकहवा बालापुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दबंगों द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों की पिटाई करने का मामला सामने आया है। मारपीट में एक बुजुर्ग समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी रविंद्र कुमार पुत्र झगरू लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके घर से सटी भूमि को लेकर पड़ोसी से विवाद चल रहा है। आरोप है कि 29 मई को दोपहर करीब 2:35 बजे सुरेश कुमार, स्वामीलाल व अमर लाल जबरन उनकी भूमि पर पहुंच गए और वहां टीनशेड लगाकर कब्जा करने का प्रयास करने लगे। पीड़ित के अनुसार उनके वृद्ध पिता झगरू लाल ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे रविंद्र क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.