शाहजहांपुर, मई 1 -- तिलहर। मालिक की जमीन पर कब्जे के प्रयास का विरोध करना एक कर्मचारी को भारी पड़ गया। दबंगों ने दुकान में घुसकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव में आए उसके पोते के सिर में भी चोट आई है। मोहल्ला मीरगंज निवासी अलीमुद्दीन ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह सुमन गुप्ता के यहां नौकरी कर उनकी जमीन की देखभाल करता है। आरोप है कि 28 अप्रैल की शाम हारून शाह ने जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की और विरोध पर धमकी दी। रात में वह साथियों के साथ दुकान में घुस आया और हमला कर दिया।पुलिस यह भी पढ़ें- पेड़ काटने से मना करने पर कुल्हाड़ी से हमला ने हारून शाह, फैजान शाह, शब्बन शाह, हसीव, जमीर हसन व चांद हसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.