उन्नाव, फरवरी 26 -- मोहान। हसनगंज क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सीओ कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान प्रशिक्षु आईपीएस संचित शर्मा ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई में सुनीता पत्नी पप्पू निवासी छरेरा मजरा रघुवर खेड़ा ने शिकायत करते हुए बताया कि पड़ोस के राम सिंह, रोहित, लला और रामरती ने उनकी सहन की जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर सभी एकजुट होकर गाली-गलौज करते हैं। जान से मारने की धमकी देते हैं। आईपीएस ने तत्काल दरोगा को मौके पर भेजकर जांच रिपोर्ट तलब की। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के बहूदीनपुर निवासी राम फूल ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वसीयत में दर्ज उनके मकान पर रहीस खान, शहीद, वहीद, अनवर और अफजल समेत अन्य लोग कब्जा किए हुए हैं। विरोध करने पर अभद्रता करते हैं। अजगैन पुलिस को जांच कर आवश्यक धाराओं में प्राथमिकी दर्ज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.