देवघर, जून 7 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना पुलिस ने शनिवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए देवघर रेलवे स्टेशन के समीप एक कार से पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान एक युवक के पास से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों के अलावा दो अन्य लोगों को भी नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में जमीन कब्जा कराने और रंगदारी वसूली से जुड़े गिरोह के लिए काम करने की बात स्वीकार की है। नगर थाना में पदस्थापित एसआई शंकर कुमार रजक द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार शनिवार रात करीब 9:50 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी तत्व अवैध हथियार के साथ खिजुरिया-गिधनी की ओर से देवघर स्टेशन होते हुए रंगामोड़ की तरफ जाने वाले हैं। सूचना के सत्यापन के लिए...