रांची, मार्च 2 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के विधानसभा थाना की पुलिस ने नयासराय में जमीन कब्जा को लेकर गोलीबारी और मारपीट की घटना को अंजाम देने के मामले में 12 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने फोल्डिंग पिस्टल, देसी कट्टा, पांच गोली के अलावा अन्य चीजें बरामद की हैं। मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि शनिवार को नयासराय निवासी जाकिर अंसारी और उसके पुत्र को अपराधियों द्वारा बुरी तरह से पीटकर जख्मी कर दिया है। इसकी सूचना मिलने पर एक टीम का गठन किया गया। डीएसपी पीके मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने नयासराय में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस की टीम ने घटनास्थल से 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनके पास से पुलिस ने फोल्डेबल राइफल, देसी पिस्टल, पांच गोली, मैगजीन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.