गोपालगंज, मार्च 15 -- मांझागढ़। एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के शेखटोली गांव में जमीन विवाद में रविवार को लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग का आरोप लगा है। मौके से पुलिस को दो खोखा भी मिला है। दूसरे पक्ष से भी एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार शेखटोली गांव के सोनू कुमार का कहना है कि उसकी जमीन में लगी सरसों की फसल को नई बाजार के संतोष गुप्ता व अन्य के द्वारा रविवार को जोत दिया गया । जिसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसी दौरान संतोष गुप्ता ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से कई राउंड फायरिंग की। इस दौरान अफरातफरी मच गई । वहीं संतोष गुप्ता के भाई के भी गंभीर रूप से घायल होने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के...