बलरामपुर, मई 10 -- तीन नामजद पर मुकदमा दर्ज ​सुभागपुर शेखरपुर गांव में अवैध कब्जे के प्रयास का आरोपविरोध करने पर लाठी-डंडों से हमलाबलरामपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुभागपुर शेखरपुर में जमीन कब्जाने के विरोध को लेकर पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित कृपाराम दुबे ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 8 मई की शाम करीब पांच बजे वह घर पर मौजूद नहीं थे। इसी दौरान गांव के ही स्वामीनाथ मौर्य उनके पुत्र हीरालाल व जगदम्बा मौर्य कथित रूप से उनकी जमीन पर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- ​जमीन कब्जाने का विरोध करने पर युवती की पिटाई, तीन नामजद पर मुकदमा दर्ज बांस गाड़कर कब्जा का प्रयास करने लगे। आरोप है कि जब कृपाराम दुबे की पुत्री साधना देवी ने विरोध कि...