वाराणसी, जुलाई 23 -- वाराणसी। अर्दली बाजार क्षेत्र में मियाना महाल स्थित वक्फ संपत्ति पर कब्जा, मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने के मामले में बुधवार को कैंट पुलिस ने केस दर्ज किया। इसमें सोनभद्र सीएचसी के मेडिकल आफिसर समेत पांच नामजद एवं 10 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया। कैंट पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक सैयद अजफर अली और उनके भाई उक्त वक्फ अलल औलाद संपत्ति के मुतवल्ली हैं। नगर निगम और जल संस्थान के अभिलेखों में उनके नाम दर्ज हैं। विपक्षियों ने वर्ष 2016 में उनके खिलाफ वाद दायर किया जिसे उत्तर प्रदेश वक्फ न्यायाधिकरण ने 27 मार्च, 2024 को निरस्त कर दिया। दोनों भाइयों को वैध मुतवल्ली और कब्जेदार माना गया। उनका आरोप है कि सड़क चौड़ीकरण के बाद आरोपियों ने विवादित भूमि पर कब्जे की नीयत से कूटरचित दस्तावेज तैयार कराया। उन्होंने...