नितेश ओझा, मई 18 -- झारखंड के पांच शहरों में करीब 1700 करोड़ की लागत से बन रही पांच शहरी जलापूर्ति योजनाओं के लिए संबंधित जिला प्रशासन को सभी लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान कर भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। इन परियोजनाओं में आदित्यपुर, रामगढ़, चक्रधरपुर, देवघर और धनबाद फेज-2 शामिल है। बताया जा रहा है कि इन परियोजनाओं में 60 से 76 % तक काम पूरा हो चुका है, लेकिन भूमि विवाद, वन विभाग की मंजूरी और विभिन्न विभागों से एनओसी नहीं मिलने के कारण आगे का काम अटका हुआ है।किन परियोजनाओं की क्या है स्थिति? 1. आदित्यपुर: इसकी लागत 395.14 करोड़, 76% काम हो चुका है। 489 किमी में 418 किमी में पाइपलाइन बिछ चुकी है। वन भूमि से जुड़े दो प्रस्ताव वन विभाग में लंबित हैं। 2. रामगढ़ : इसकी लागत 537.69 करोड़, सात फीसदी काम हुआ है। भूमि के एनओसी में देरी ह...