जमीन और मकान के निबंधन में गलती सुधारना अब आसान, नई एसओपी में तय हो गई डेडलाइन
हिन्दुस्तान ब्यूरो, अप्रैल 30 -- जमीन या मकान निबंधन में हुई डिजिटल गलती सुधारने की समय सीमा तय कर दी गई है। अलग-अलग स्तर पर सुधार के लिए 3 से 7 दिनों का समय दिया गया है। सभी स्तरों पर गलती 22 दिनों के भीतर हर हाल में सुधार दी जाएगी। इससे लोगों की जमीन और मकान निबंधन में तकनीकी गलती संबंधी परेशानी स्वत: दूर हो जायेगी। हालांकि मूल दस्तावेज में गलती सुधार के लिए सुधारात्मक या कैंसिल डीड तैयार कराना होगा। इस मामले पर मद्य निषेघ, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी कर दी है। उप निबंधन महानिरीक्षक डॉ. संजय कुमार ने सभी प्रमंडलीय सहायक निबंधन महानिरीक्षक, सभी जिला अवर निबंधक, सभी अवर निबंधक और प्रोजेक्ट मैनेजर को पत्र भेजा है। एसओपी को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इसका अनुपालन सभी निबंधन कार्यालयों को अनिवार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.