लखीसराय, जून 15 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के चंदनपुरा पंचायत के वार्ड संखया 5 के गरीबनगर गांव के मुसहरी टोला में जमीन रहने के बाद भी अब तक पीएचईडी शाखा के द्वारा सरकारी नलकूप-बोरिंग नहीं होने की शिकायत ग्रामीणों ने की है। संजय यादव समेत अन्य ने कहा कि इस टोले में गुहन यादव अपनी जमीन देने को तैयार हैं। इससे जलापूर्ति के लिए बोरिंग कराया जा सके। ग्रामीणों को इस गर्मी में पेयजल के लिए कठिनाई झेलनी पड़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...