जमीन अधिग्रहण के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 6 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। चैनपुरचिउटाहां, विशुनपुर सरैया, हरपुर, कपड़पारा, भोजपट्टी, चतुरपट्टी के किसानों ने मंगलवार को जमीन अधिग्रहण के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला। अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा एवं भूमि बचाओ किसान संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ों किसान बाइक व साइकिल से गांवों का भ्रमण किया। इसके बाद चतुरपट्टी गांव स्थित विषहर स्थान पर सभा हुई। किसान जवाहर प्रसाद यादव ने कहा कि सात सौ एकड़ उपजाऊ भूमि के अधिग्रहण से किसानों को काफी नुकसान होगा। अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष उदय चौधरी ने कहा कि बिना किसानों की सहमति के जबरन उपजाऊ जमीन को सरकार अधिग्रहण कर रही है। भगत सिंह छात्र नौजवान सभा के राज्य कमेटी सदस्य अनुकूल कुमार ने कहा कि सरकार को बंद पड़े उद्योग को पहले चालू करना चाहिए। विश्वनाथ साह, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.