महाराजगंज, नवम्बर 14 -- नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा तहसील क्षेत्र के अलग-अलग मामले में जुड़े जमीन कब्जे का आरोप लगाते हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रह्लाद प्रसाद दर्जनों की संख्या में समर्थकों के साथ तहसील परिसर में जमकर धरना-प्रदर्शन किया। आरोप है कि कुछ लोग जमीनों पर जबरिया कब्जा कर रहे हैं और तहसील प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की कि वह सभी सात बिंदुओं पर लगाए जा रहे आरोपों की जांच कर मामले में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करे। मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र के जरिए आरोप लगाया गया है कि साध्वी नर्मदा दासी की छपवा में स्थित जमीन पर कब्जा कर निर्माण करने के साथ ही प्लाटिंग कर बेंचा जा रहा है। अनुसूचित जाति की महिला राजमती कि सोनौली थाना क्षेत्र के डाली में स्थित मकान पर कब्जा किया गया है। इस ...