बिहारशरीफ, फरवरी 19 -- संगठन सृजन अभियान के लिए दिल्ली से पहुंचे पर्यवेक्षक हर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से करेंगे बात फोटो : कांग्रेस-बिहारशरीफ के राजेन्द्र आश्रम में गुरुवार को पर्यवेक्षक रणविजय सिंह का स्वागत करते जिलाध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कांग्रेस अब जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की तैयारी में जुट गयी है। इसके लिए गुरुवार को दिल्ली व पटना से आये पर्यवेक्षकों ने स्थानीय कार्यकर्ताओं से बात की। उन्होंने बताया कि संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं से बात कर संगठन को मजबूत करने की कवायद की जाएगी। जिलाध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला ने केन्द्रीय पर्यवेक्षक रणविजय सिंह, प्रदेश पर्यवेक्षक राजीव मेहता, राजीव मिश्रा, अभिजीत सिंह को अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। केन्द्रीय पर्यवेक्षक ...