मुंगेर, मार्च 13 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर के आदर्श थाना क्षेत्र स्थित लकड़ी गोला रोड, छोटी केशोपुर में बुधवार की शाम जमीनी विवाद और रुपए के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इसी घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पक्ष के तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से आदर्श थाना में आवेदन दिया गया था। प्राप्त आवेदन के आधार पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।बताया जाता है कि मारपीट की इस घटना में एक पक्ष के सूरज कुमार और स्वीटी मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके आवेदन के आधार पर पुलिस ने सूरज पंडित, सागर पंडित और फूलो देवी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों...