गया, मार्च 22 -- चेरकी के सद्दोपुर गांव निवासी चंदेश्वर यादव के बेटे अक्षय यादव उर्फ उदय यादव की हत्या मामले का पुलिस ने रविवार को उद्भेदन कर दिया है। मृतक की पत्नी के लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच शुरू की। जांच के क्रम में मृतक के चचेरे भाई सद्दोपुर का रहने वाला गौरव कुमार उर्फ सिंपल, विरहुत गांव का दीपक कुमार तथा रोहित कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ किया, जिसमें यह सामने आयी कि जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच बकझक हुआ था, जिसके प्रतिशोध में हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। 18 मार्च को तीनों आरोपियों ने गया शहर में पेंट का काम कराने की बात बोलकर अक्षय को घर से बुलाकर ले गया और भूसिया गांव स्थित छठ घाट के पास नदी में ले जाकर उसे गोली मार दी थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किया है। हालांकि घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.