बगहा, फरवरी 16 -- रामनगर, संवाद सूत्र। नगर के बेला-गोला बाजार में सोमवार को जमीनी विवाद में हुई मारपीट की एक घटना में दो लोग गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गये। परिजनों ने घायलो को इलाज के लिये प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया। चिकत्सिक सुजीत कुमार ने बताया की नगर के बिलासपुर निवासी स्वर्गीय इन्द्र शर्मा के घायल पुत्र प्रमोद शर्मा (71) के नाक व शरीर के अन्य हस्सिों में गंभीर जख्म है । वही मनोहर शर्मा के ज़ख़्मी पुत्र के सिर व शरीर के अन्य भागों में गंभीर चोटें आई है । घायलो की स्थिति को देखते हुए दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये जी एम सी एच रेफर कर दिया गया है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.