लखनऊ, फरवरी 10 -- मेडईखेड़ा में जमीनी विवाद को लेकर सोमवार को आरोपियों ने सास-बहू की पिटाई कर दी। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पारुल उर्फ अमृता यादव का आरोप है कि जमीनी विवाद को लेकर सचिन, सत्यम, सुनीता ने उसकी पिटाई कर दी। बचाने दौड़ी चचेरी सास मंजू व सास राकेश कुमारी की पिटाई कर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...