कौशाम्बी, मार्च 17 -- कोखराज थाना क्षेत्र के खोरांव गांव निवासी मंसूर अहमद ने बताया कि 15 मार्च को जमीनी विवाद के चलते पड़ोसी सगे भाई मो. आशिम व मो. वारिश गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे मोहल्ले वालों ने किसी तरह जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी सीबी मौर्य ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...