सासाराम, मई 28 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव में गुरुवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। मारपीट के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत कराया गया। वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दी। यह भी पढ़ें- जमीनी विवाद में मारपीट में एक घायल, दो गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...