हमीरपुर, जनवरी 20 -- राठ। जमीनी विवाद को लेकर घर पर अकेली युवती के साथ मारपीट कर दी। युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के टिकरिया गांव निवासी प्रीति ने बताया कि उसके पिता अमर सिंह परिवार का गुजर-बसर के लिए मेहनत मजदूरी करने बाहर गए है। रविवार की रात 9 बजे घर पर वह खाना खा रही थी। तभी जमीनी विवाद को लेकर परिवार का युवक अपनी मां के साथ आया और बेवजह गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर दोनों ने मारपीट की। शोर सुनकर मां सुमित्रा मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने उन्हें भी मारा पीटा। प्रीति ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...