जमीनी विवाद में भिड़े दो पक्ष, महिलाओं समेत कई घायल
गोरखपुर, मई 28 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के पुष्कर खुर्द गांव में पुश्तैनी जमीन और रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों ओर से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक पक्ष की ओर से उर्मिला देवी पत्नी वीरेंद्र मौर्य ने आरोप लगाया कि प्रदीप मौर्य और सत्यप्रकाश मौर्य ने रास्ते के विवाद में गाली-गलौज करते हुए डंडे और ईंट से हमला कर दिया। हमले में उर्मिला देवी के माथे पर गंभीर चोट आई, जबकि मोनिका मौर्य का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष से प्रदीप मौर्य ने आरोप लगाया कि मकान निर्माण के दौरान उर्मिला, लक्ष्मी और मोनिका ने हमला कर दिया। ईंट लगने से सत्यप्रकाश घायल हो गए। पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.