बलरामपुर, मई 4 -- बलरामपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र में ग्राम विशुनापुर के मजरे खम्हौवा में जमीनी विवाद को लेकर पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खम्हौवा निवासी शफीना ने शिकायत दर्ज कराई कि 2 मई सुबह करीब 11 बजे जमीन के विवाद को लेकर गांव के ही कुछ लोग उसके घर पर आ धमके। आरोप है कि विपक्षी मुसई, नफीस, तबरेज व सब्बो ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए मेरे घर में घुसकर हमला कर दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसे लात-घूंसों व डंडों से पीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में पीटा, मुकदमा दर्ज शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने बीच-बचाव किया, तो आरोपियों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.