हाथरस, फरवरी 7 -- जमीनी विवाद में परिवार पर हमला, चार घायल -(A) कोतवाली सादाबाद के कस्बा का मामला कोतवाली सादाबाद में पिछले दिनों जमीनी विवाद में महिला व उसके परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। अब पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना चार फरवरी की है, जब रागिनी वाष्र्णेय निवासी हाथरस रोड अपने परिवार के साथ अपने प्लाट पर बाउंड्रीवाल कराने गई थीं। रागिनी वाष्र्णेय ने आरोप लगाया है कि भूमि पूजन के समय गीता पत्नी स्व. राजेंद्र और उनके दो बेटे प्रशांत व गिरीश और गगन ने उनके परिवार पर लाठी-डंडे और ईंट से हमला कर दिया। बचाने आए रागिनी वाष्र्णेय के दो बेटे प्रफुल्ल व शेखर, और उनके पति देवेंद्र वाष्र्णेय घायल हो गए। प्रफुल्ल व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.