भदोही, अप्रैल 5 -- भदोही, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के मखदुमपुर, नईबाजार निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर दिया। जमीनी विवाद में पति एवं उसके साथ मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया है। तहरीर में कहा कि संजय, गोलू, सचिन यादव एवं फेंक तीन अप्रैल की रात 10 बजे घर पर चढ़ आए। आरोपितों ने गालियां देने के साथ ही मारपीट किया। बीच बचाव करने आए पति को भी पीटा। मामले में पुलिस ने बीएनएस की धाराओं 351(3), 352 और 115 (2) के तहत मामला दर्ज किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...