कौशाम्बी, मार्च 25 -- भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद कोखराज थाना क्षेत्र के चंदीपुर परसरा गांव में मंगलवार की रात जमीन विवाद को लेकर पट्टीदारों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान लाठी-डंडों के साथ चाकू से भी एक-दूसरे पर हमला किया गया। मारपीट में महिलाओं समेत कुल नौ लोगों को चोटें आई हैं। गंभीर रूप से जख्मी पिता-पुत्रों को एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। बीट के दरोगा की तहरीर पर मुकदमा कायम किया गया है।चंदीपुर परसरा निवासी शिवपूजन व दयाराम पट्टीदार हैं। पारिवारिक जमीन को लेकर इनके बीच काफी दिनों से रंजिश चल रही है। मंगलवार की रात इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडा और चाकू आदि से लैश होकर आमने-सामने आ गए। इन्होंने एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। चाकू की चपेट में आने से एक पक्ष के शिवपूजन, उसके बेटे रामबाबू तथा अर्जुन को गंभीर चोटें ...