गोरखपुर, मार्च 16 -- चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष द्वारा जमीन पर बाउंड्री कराई जा रही थी, तभी दूसरे पक्ष ने उसे अपनी जमीन बताते हुए काम रुकवाने की कोशिश की। इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। एक पक्ष के रामअशीष यादव ने अनिल, विश्वजीत, शिवम व राकेश पर मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष के अनिल यादव ने गामा यादव व अन्य पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...