कन्नौज, जून 11 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव तहसीपुर में खेत में फसल की बुआई करने गये किसानों के साथ मारपीट व ट्रैक्टर में आग लगाने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित किसानों ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के गांव तहसीपुर निवासी खुशीराम पुत्र रामस्वरूप ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुये बताया कि 24 अप्रैल को राजस्व अधिकारियों व पुलिस बल की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश कराई गई थी। इसके बाद खुशीराम सहित राजकुमार पुत्र डालचन्द्र व प्रेमा पत्नी निलेश को कब्जा दखल दिलाया गया था। 18 मई को सभी लोग अपनी जमीन पर फसल की बुआई करने गये थे। तभी गांव के ही धनपाल पुत्र रामबख्स, सुनील पुत्र झाऊलाल, पंकज पुत्र छेदालाल, सीताराम पुत्र गेदनलाल, व पैदावाद निवासी अजुद्दी प्रसाद पुत्र राजाराम लाठी डन्...