शाहजहांपुर, मार्च 24 -- कलान, संवाददाता। जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर ईंट पत्थर चले।दोनों पक्षों के कई लोगों चुटैले हो गए है।मामला दो समुदायों का होने के कारण पुलिस के हाथपांव फूल गए।घटना की सूचना पुलिस ने आनन फानन में उच्चाधिकारियों को दी।उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कई थानों की पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंची।जिसके बाद पुलिस ने बमुश्किल स्थिति पर काबू पाया।पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है।कलान के इलाके के नौगवां मुबारिकपुर में जमीनी विवाद की पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष के मरबूब दूसरे पक्ष के आर्येन्द्र के बीच वाद विवाद हो गया।बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी, डंडे व ईंट पत्थर चल गए।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के दौरान फायरिंग की बात भी कही जा रही है।सीओ अजय कुमार राय ने प्रभारी ...