गोरखपुर, मई 18 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के पोहिला गांव में सोमवार को जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों ओर से लाठियां चलने से तीन लोग घायल हो गए। गांव के जयप्रकाश साहनी और रामपति साहनी के बीच जमीन को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। मारपीट में जयप्रकाश, जयनाथ और सोनू घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां गंभीर हालत में जयप्रकाश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि जयनाथ और सोनू का इलाज सीएचसी में चल रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई। यह भी पढ़ें- दो पक्षों में मारपीट, तीन लोग जख्मी जयनाथ साहनी की तहरीर पर पुलिस ने रामपति साहनी, राधे साहनी, गोपाल साहनी, महावीर साहनी, राजवीर साहनी और मुनक्का देवी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मु...