रायबरेली, अप्रैल 8 -- खीरों (रायबरेली)। जिले के खीरों थानाक्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामूली बहस के साथ शुरू हुए विवाद में देखते ही देखते दोनों पक्ष हिंसक हो गए। दोनों पक्षों की ओर से लाठी डंडे चलने में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें से एक अधेड़ की हालत ज्यादा बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल इलाज के लिए रेफर किया गया है। खीरों थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेहटा सातनपुर में बुधवार दोपहर जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान बातचीत के साथ शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। गाली-गलौज के साथ हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। उन्हें आसपास के लोगों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां से तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, लेकिन एक अधेड़ की हालत ग...