मुंगेर, अप्रैल 4 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शुक्रवार को हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के रतैठा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना में एक पक्ष की कुसुम कुमारी ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार रतैठा गांव में लंबे समय से जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। गुरुवार को विवाद ने तूल पकड़ लिया और बात मारपीट तक पहुंच गई। पीड़ित कुसुम कुमारी ने हवेली खड़गपुर थाना ने दिए लिखित आवेदन में आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट की और गाली-गलौच की। पीड़िता के आवेदन के आधार पर पुलिस ने तीन व्यक्ति को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें विजय कुमार, बबीता देवी और राजा कुमार शामिल हैं। वहीं पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्र...