अमरोहा, फरवरी 16 -- सैदनगली। जमीनी विवाद को लेकर चार सगे भाइयों ने एक युवक और उसके परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर और मारपीट के वीडियो के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कस्बे के मोहल्ला मनिहारान निवासी जमील अहमद ने बताया कि रविवार सुबह करीब नौ बजे उनका भतीजा सरफराज अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था। पड़ोस के ही कय्यूम, फहीम, आशकार और बिलाल पुत्रगण शफीक अहमद ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध पर आरोपियों ने सरफराज को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए पीड़ित घर में घुसा तो आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की। सरफराज के कंधे और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है हालांकि हिन्दुस्तान इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मामल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.