जमीनी विवाद बना खूनी संघर्ष, महिलाओं और बच्चों पर ईंट-डंडों से हमला
बलरामपुर, मई 14 -- बलरामपुर, संवाददाता। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम अचलपुर रुप खम्हरिया पूरे नयनपुर में ज़मीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं और मासूम बच्चों तक को ईंट-डंडों से पीट दिया। घटना में एक ही परिवार के कई लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाओं और बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता लक्ष्मी देवी पत्नी राकेश की तरफ से पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, 10 मई की सुबह करीब 8:30 बजे जमीन को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि गांव के ही राजेश कुमार, मुकेश कुमार पुत्रगण रामभीख, रीना पत्नी राजेश कुमार तथा विरेन्द्र पुत्र राजेश ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी आरोपी आक्रामक हो गए और ईंट-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट की इस घटना में लक्ष्मी देवी के पेट और दाह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.