अयोध्या, जुलाई 23 -- जाना बाजार, अयोध्या, संवाददाता। अयोध्या के कुआंडाड गांव में पुरानी जमीनी रंजिश ने मंगलवार की देर रात एक परिवार की खुशियां छीन लीं। विवाद सुलझाने पहुंचे एक व्यक्ति को आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। हमले में उसका बेटा और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद गांव में तनाव है। मृतक के बेटे बाल गोविंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 जुलाई की रात करीब 9ः30 बजे गांव के राजकुमार पुत्र रामशरण और राम अनुज पुत्र रामशरण के बीच जमीन को लेकर कहासुनी शुरू हुई। बात बढ़ते ही दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। यह भी पढ़ें- Rampur News: ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने सीओ कार्यालय घेरा शोर सुनकर चौतूराम 55 वर्ष पुत्र भभूति और खुशीराम पुत्र राजकुमार बीच-बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। आरोप ह...