कन्नौज, दिसम्बर 4 -- गुरसहायगंज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिरगावां में जमीनी विवाद को लेकर एक सप्ताह पहले हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के संबंध में ग्राम मिरगावां निवासी सन्तोष पुत्र श्रीकिशन ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि 27 की रात करीब 8 बजे गांव के महेन्द्र, सुनील व अनिल उसके दरवाजे पर आकर जमीन सम्बन्धी विवाद को लेकर गाली गलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया, तो इन लोगों ने उसे मारा पीटा और जान से मार डालने की धमकी दी।पुलिस मामले में जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...