हाथरस, सितम्बर 25 -- हाथरस। जमीनी विवाद को लेकर चंदपा के गांव नगला बांस में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें एक वृद्ध सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव नगला बांस निवासी भूदेव व उनके परिवार के लोगों को गांव एक व्यक्ति से जमीन को लेकर विवाद हो गया। यहां पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यहां पर हुई मारपीट में भूदेव व उनके दो बेटे शैलेंद्र व उदयवीर के अलावा एक महिला घायल हो गई। इस बात की जानकारी मिलते ही चंदपा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.