रुडकी, अप्रैल 19 -- रुड़की। कोतवाली रुड़की पुलिस ने जमीनी विवाद के दौरान मारपीट पर उतारू दो लोगों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, नगला इमरती क्षेत्र में हरिद्वार बाईपास के पास गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आकर झगड़ा करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत नहीं हुए और एक-दूसरे पर हमला करने पर आमादा रहे। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आपस में झगड़ रहे फरमान अली और जावेद दोनों निवासी नगला इमरती को गिरफ्तार कर लिया। उप निरीक्षक ध्वजवीर सिंह पंवार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कार्रवाई करने व...