भदोही, अप्रैल 5 -- भदोही, संवाददाता। माह के प्रथम शनिवार को जिले के तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान औराई तहसील में डीएम और एसपी ने फरियाद सुनी। 59 मामलों में नौ को न्याय मिला। बाकियों को 15 दिनों के अंदर मामले को निस्तारित करके संतुष्ट करने का निर्देश दिया गया। डीएम शैलेष कुमार ने कहा कि जमीनों से जुड़े मामले सर्वाधिक आ रहे हैं। इसमें राजस्व विभाग की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पंचायत चुनाव सामने हैं। ऐसे में गांवों में गंवई राजनीति करने वालों को चिन्हित करते हुए प्रकरणों को वहीं पर निस्तारित कराने का काम करें। अगर कोई कानून के साथ खिलवाड़ करता है तो उसके बारे में आला अफसरों को अवगत कराने का काम करें। सरकारी जमीनों को जल्द खाली कराने का आदेश दिया।पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने कहा कि अन...