बागपत, नवम्बर 23 -- शहर की राशिद कालोनी में रविवार को दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद बना आ रहा है। दोनों ही पक्ष सगे-संबंधी है। कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी का कहना है कि तहरीर मिल गई है। घटना की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...