देवरिया, दिसम्बर 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। जमीन के विवाद को लेकर हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों के विरूद्ध मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। केस दर्ज करने के साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सदर कोतवाली के परसिया मल्ल निवासी कुमकुल देवी पत्नी रत्नेश मल्ल का आरोप है कि 12 दिसंबर को वे अपना खेत देखने गईं थीं। कि उसी दौरान उनके पट्टीदारों ने जमीन के विवाद को लेकर मारने-पीटने लगे। बीच- बचाव करने पहुंचे लोगों की भी वे लोग पिटाई कर दिए। वहीं दुसरे पक्ष के पुष्पा सिंह पत्नी सत्यप्रकाश मल्ल का आरोप है कि वे भी अपना खेत देखने गईं थीं, जहां उनके पट्टीदार उनके खेत में जबरदस्ती बुवाई कर रहे थे। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। मामले में पुलिस ने एक पक्ष से उग्रसेन मल्ल, अंकुर मल्ल, अविनाश व अमन तथ...