बलिया, जनवरी 4 -- बलिया। शहर में जमींदारी के नाम पर अवैध वसूली के विरुद्ध रविवार को द्वारकापुरी कॉलोनी में बैठक हुई। इसमें जमींदारी वसूली का विरोध किया गया तथा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया इसके इसके लिए पांच जनवरी यानि कल डीएम से मिलकर प्रभावी कार्रवाई की मांग की जायेगी। अरविंद गांधी ने कहा कि इस लड़ाई को अंत तक जारी रखा जाएगा। कहा कि उत्तर प्रदेश में जमींदारी प्रथा समाप्त हो चुका है। बावजूद शहर में जमीदारी के नाम पर भवन दुकान के निर्माण को रोकना,धन की अवैध वसूली करना आदि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बताया कि इस मामले से उच्चाधिकारियों, जनप्रतिनिधि और मुख्यमंत्री को भी अवगत कराया जाएगा। इसके बाद भी यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जायेगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर सर्वदमन जयसवाल,अनिल कुमार गुप्त, अशोक ...