जमीअत के साथ एडीएम सिटी ने की बैठक
कानपुर, अगस्त 12 -- कानपुर। जमीअत उलमा के नेतृत्व में निकाले जाने वाले 114वें ऐतिहासिक जुलूस-ए-मोहम्मदी (25 या 26 अगस्त 2026) की तैयारियों के संबंध में कलेक्ट्रेट हॉल में एडीएम सिटी आलोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। जमीअत ने रूट की अपनी सर्वे रिपोर्ट पेश की। एडीएम सिटी ने आश्वासन दिया कि रास्ते की सभी बाधाओं को समय पर दूर कर दिया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को इसके बारे में निर्देश भी दिए। प्रतिनिधिमंडल में मौलाना अमीनुल हक अब्दुल्लाह कासिमी, डॉ. हलीमउल्लाह खां, कारी अब्दुल मुईद चैधरी, मौलाना अंसार अहमद जामई, मुफ्ती इज़हार मुकर्रम कासिमी और शारिक नवाब शामिल थे। यहां सभी विभागों के अधिकारी भी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.