छपरा, जनवरी 3 -- तरैया, एक संवाददाता। तरैया बाजार स्थित उपडाकघर में शनिवार को जेनरेटर की खराबी के कारण जमा निकासी करने में हुई परेशानी को लेकर ग्राहकों ने हो हल्ला मचाया। डाकघर में रुपये निकासी व जमा करने के लिए घंटों पंक्ति में लगे ग्राहकों का कहना था कि सिस्टम काम नहीं करने के कारण रुपये जमा नहीं हुए। मालूम हो कि उपडाकघर का तीन वर्षों से जेनरेटर खराब पड़ा हुआ है। जब बिजली आती है तो डाकघर के कार्यों का संचालन होता है। ग्राहक मुकेश सिंह, सुनीता देवी, राजू कुमार, शैलेश कुमार यादव, विजय कुमार यादव, राधिका देवी ने बताया कि हमलोग जमा निकासी के लिए घंटों से खड़े हैं। इस सम्बंध में पूछने पर उप डाक पाल राजदेव साह ने बताया कि लगभग ये जेनरेटर तीन साल से खराब पड़े हैं। वही इनवर्टर पुराना होने से चार्ज होने के बाद भी आधा घंटा ही चल पता है। इस स्थिति...