गढ़वा, मार्च 17 -- कांडी, प्रतिनिधि। बीडीओ राकेश सहाय ने मंगलवार को जमा दो उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। बीडीओ के औचक निरीक्षण के दौरान स्कूल की जो तस्वीर सामने आई, उसे देखकर वह दंग रह गए। उन्होंने जमकर क्लास लगाई। निरीक्षण के समय स्कूल के अनुशासन की धज्जियां उड़ती दिखीं। एक तरफ छात्र पढ़ाई छोड़ स्कूल परिसर में खेलकूद में मशगूल थे, वहीं शिक्षक कॉपियां जांच रहे थे। क्लासरूम खाली देख बीडीओ का पारा चढ़ गया। उन्होंने तत्काल प्रभारी प्रधानाध्यापक निरंजन साहू सहित अन्य शिक्षकों को तलब किया और कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर है। उन्होंने व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया। शिक्षकों ने बताया कि अभी बच्चों का वार्षिक परीक्षा समाप्त हुई है। 16 से 20 तक कॉपी जांचने का आदेश है। महीना के अंत तक रिजल्ट देना है। इसलिए शिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.