गढ़वा, जनवरी 22 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। जमा दो उच्च विद्यालय राजी में लगभग दो वर्षों के बाद विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का चुनाव गुरुवार को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव में अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सर्वसम्मति से समिति का गठन किया गया। चुनाव के उपरांत 12 सदस्यीय विद्यालय प्रबंधन समिति में संतोष कुमार मेहता को अध्यक्ष चुना गया। वहीं गीता देवी को संयोजिका और प्रेमलता देवी को उपाध्यक्ष बनाया गया। समिति के अन्य सदस्यों में शशि पासवान, जोखू उरांव, संगीत देवी सहित कुल 12 अभिभावकों का चयन किया गया। चुनाव प्रक्रिया की देखरेख कर रहे पर्यवेक्षक अमरेश कुमार राम और जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव पूरी पारदर्शिता और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण ढंग से कराया गया। अभिभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.