सीवान, मई 25 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। नगर पंचायत गोपालपुर के जमालहाता गांव में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट गहरा गया है। इस गांव में लगातार बिजली कटौती और जर्जर विद्युत व्यवस्था से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शीघ्र समाधान की मांग की है। लोगों का कहना है कि एक ही ट्रांसफार्मर पर जरूरत से अधिक भार दिया गया था। हर वर्ष गर्मी के मौसम में ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसफार्मर जलने की समस्या सामने आती है, लेकिन विभाग द्वारा स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- जमालहाता में बिजली संकट से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानीबिजली आपूर्ति की स्थिति जमालहाता गांव में दो फीडरों से बिजली आपूर्ति होती है। इसके बावजूद गांव में नियमित बिजली नहीं मिल पा रही है। इस सम्बन्ध में हुसैनगंज जेई इ...