मुंगेर, मार्च 18 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रेल संचालन को अधिक सुगम, तेज और संसाधन-संरक्षण उन्मुख बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जमालपुर-हावड़ा सुपर एक्सप्रेस की शंटिंग अब जमालपुर स्टेशन पर ही प्रारम्भ कर दी गई है। इस नई व्यवस्था से रेलवे परिचालन में दक्षता बढ़ने के साथ-साथ समय और संसाधनों की भी बचत होगी। यह जानकारी पूर्व रेलवे मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने दी है। उन्होंने बताया कि अब तक प्लेटफॉर्म और पिट लाइन की सीमित उपलब्धता के कारण इस ट्रेन की शंटिंग अभयपुर और धनौरी स्टेशनों पर कराई जाती थी। इस प्रक्रिया में अतिरिक्त क्रू सदस्यों और एक गार्ड की तैनाती करनी पड़ती थी, जिससे संचालन जटिल और खर्चीला हो जाता था। लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद जमालपुर स्टेशन पर ही शंटिंग सुविधा उपलब्ध हो गई है, जिससे अतिरिक्त मानव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.